पुस्तकालय एवं वाचनालय
पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के
लिए विभिन्न विषयों के शोधपत्र, सन्दर्भ ग्रन्थ एवं प्रतियोगी पुस्तकों एवं
पत्रिकाओं का संग्रह पुस्तकालय द्वारा किया जाता है जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी
परीक्षाओं के प्रति जागरूक होती है। इसके अतिरिक्त इस पुस्तकालय द्वारा
विद्यार्थियों के लिये सूचना एवं परामर्श केन्द्र का संचालन किया जाता है। जिसमें
विद्यार्थियों को इन्टरनेट की सुविधा दी जाती है एवं देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण
संस्थाओं के बारे में जानकारी इस सूचना एवं परामर्श केन्द्र में महाविद्यालय के
शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की रूचियों एवं योग्यताओं को
ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों द्वारा इस सूचना एवं परामर्श केन्द्र के माध्यम से
विद्यार्थियों को जीवन वृत्त के निर्धारण हेतु परामर्श दिया जाता है।
पुस्तकालय में पुस्तकों की स्थिति -
संकाय |
पाठ्य पुस्तक |
संदर्भ ग्रन्थ |
कला संकाय |
2800 |
662 |
विज्ञान संकाय |
5258 |
722 |
वाणिज्य संकाय |
1276 |
218 |
बी. एड. |
3720 |
1338 |